'निशान' का साहित्यिक अनुष्ठान
(कार्यक्रम में अध्यक्षीय वक्तव्य देती हुईं, डॉ.राजश्री शुक्ला)
(काव्यपाठ के अवसर पर मंचालक्षित, राज्यवर्धन एवं रवि प्रताप सिंह)
साँस्कृतिक-साहित्यिक-शैक्षिक सरोकार से अनुप्रेरित संस्था 'निशान' का वार्षिक कार्यक्रम दिनाँक-02-09-2012 की शाम कोलकाता के बालीगंज निकट, 'शरद स्मृति सदन' में आयोजित हुआ। विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन, स्वरचित आशु कविता लेखन, गद्य लेखन, लेख, कहानी, लघु कथा, नाट्यप्रस्तुति इत्यादि अनेक विधाओं की प्रतियोगिता में भाग लिया। कथासम्राट प्रेमचन्द की जयंती से प्रारम्भ हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार ग्रहण किया।
पुरस्कार वितरण पश्चात काव्य पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें कवि द्वय-राज्यवर्धन एवं रवि प्रताप सिंह ने कविता पाठ किया।
कार्यक्रम का समापन प्रेमचन्द की कहानी 'कफन' पर आधारित नाटक से हुआ, जिसे 'निशान' से जुडे़ छात्र-छात्राओं ने मंचित किया।
समारोह की अध्यक्षता कोलकाता विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष, विदुषी डॉ. राजश्री शुक्ला ने की तथा संचालन 'निशान' के सचिव उपेन्द्र यादव ने किया।


No comments:
Post a Comment