'कविता के मतवाले, अम्बर के रखवाले'
दिनाँक-27-09-12 को खड़गपुर अवस्थित वायु सेना स्टेशन 'सलुवा' में राजभाषा पखवाडा़ के अन्तर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कोलकाता से आमंत्रित कवियों की सहभागिता रही। कवि सम्मेलन प्रारम्भ होने से पूर्व सम्मेलन कक्ष मे उपस्थित कुछ जवानों ने भी अपनी स्वरचित रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिससे साबित हुआ कि हमारे देश के वीर सिर्फ दुश्मनों के दाँत खट्टे करने में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि उनमें साहित्यिक रचनात्मकता भी विद्यमान है।
कवि सम्मेलन के आयोजन में (आई.आई.टी.) खड़गपुर के राजभाषा विभाग का विशेष योगदान रहा। राजभाषा अधिकारी डॉ राजीव कुमार रावत ने कवि सम्मेलन का कुशल संचालन किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता 'राणा की पाती' कविता से विश्वस्तरीय पहचान बनाने वाले राष्ट्रीय कवि डॉ अरूण प्रकाश अवस्थी ने की। सभा में उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों को हँसा-हँसा कर लोट-पोट किया अपनी चुटीली हास्य रचनाओं द्वारा हास्य कवि डॉ गिरिधर राय ने। नभ पथ से देश की रक्षा हेतु सततरत वायु सैनिकों को कवि नन्दलाल रोशन ने देश भक्ति के तरानों से मंत्र मुग्ध कर दिया। ओज की रचनाओं द्वारा कवि रवि प्रताप सिंह ने सामाजिक विकृतियों पर गहरी चोट की। शाम चार बजे से सात बजे तक दो चक्र में चले काव्य अनुष्ठान में खड़गपुर वायु सेना, सलुवा के समस्त वायु सैनिक काव्य रस में सराबोर होते रहे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कवियों का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम समाप्ति पश्चात वायु सेना स्टेशन सलुवा 'प्रभारी' द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रस्तुत हैं कार्यक्रम से सम्बन्धित चन्द तश्वीरें--------
(प्रस्तुति~ रवि प्रताप सिंह)
-: स्वागत भाषण देते हुए वायु सेना अधिकारी:-
-: हास्य रस बिखेरते हुए डॉ. गिरिधर राय :-
-: ओज की अभिव्यक्ति में रवि प्रताप सिंह :-



No comments:
Post a Comment