पूर्व रेलवे, सियालदह मंडल ने मनाया हिन्दी दिवस एवं हिन्दी पखवाडा़
हिन्दी उत्थान में सतत प्रयत्नरत भारतीय रेलवे, अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, मंडलों एवं शाखा कार्यालयों में सितम्बर माह में हिन्दी दिवस एवं हिन्दी पखवाडा़ का आयोजन करती है। गृह मंत्रालय भारत सरकार की हिन्दी सम्बंधी नीतियों के अनुपालन का "प्रभारी" विभाग है। भारतीय रेलवे को हिन्दी में कार्य करने हेतु लगातार उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है, तदहेतु भारतीय रेल के सदस्य सराहना के पात्र है।
इसीक्रम में 14 सितम्बर 2012 को सियालदह मंडल के डॉ. बी. सी. राय सभागार में हिन्दी दिवस एवं हिन्दी पखवाडा़ समापन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ राजभाषा अधिकारी सियालदह श्री मोती लाल पासवान के स्वागत भाषण से हुआ। इस अवसर पर रेल कर्मचारियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों द्वारा सभागार को मंत्र मुग्द्ध कर दिया। मंडल रेल प्रबंधक सियालदह महोदय श्री सुचित्त कुमार दास ने रेल मंत्री महोदय के संदेश वाचन पश्चात अपने सारगर्भित वक्तव्य में रेल कर्मियों को अपना कार्यालयी कार्य राजभाषा हिन्दी में करने हेतु उत्प्रेरित किया। मंडल रेल प्रबंधक महोदय एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने हिन्दी पखवाडा़ अन्तर्गत हुई प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को नगद धन राशि एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी उत्पल काँति बल ने हिन्दी की ऎतिहासिक महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सम्बन्धित विषय पर सविस्तारित जानकारी हेतु समाचार पत्रों मे प्रकाशित कार्यक्रम की खबरें चस्पा हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की तश्वीर के साथ ही चार प्रतियोगिताओं में मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक के कर कमलों से प्रथम पुरस्कार प्राप्तिअवसर की अपनी छवियाँ भी साझा कर रहा हूँ।
साँस्कतिक कार्यक्रम की झलक
उपरोक्त तीनों पुरस्कार प्रदान करते हुए मंडल रेल प्रबंधक सियालदह श्री सुचित्त कुमार दास महोदय
चौथा पुरस्कार प्रदान करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक (परि.) श्री उत्पल काँति बल महोदय

No comments:
Post a Comment