स्वागतम्

शब्दाक्षर पर पधारने हेतु आपका आभार। आपकी उपस्थिति हमारा उत्साहवर्धन करती है, अत: कृपया अपनी टिप्पणी अवश्य दर्ज़ करें। - रवि प्रताप सिंह।

Sunday, 20 January 2013

7वाँ विश्व कविता महोत्सव 18-20 जनवरी 2013

       7वाँ विश्व कविता महोत्सव 18-20 जनवरी 2013 तक, पश्चिम बंगाल बंग्ला अकादमी, कोलकाता, 1/1, ए. जे. सी. बोस रोड, कोलकाता-700020 में आयोजित हुआ। महोत्सव में विश्व के लगभग 20 देशों के कवि एवं कवित्रियों ने सहभागिता की। दिनांक 20 जनवरी को तीसरे सत्र में हुए  कवि सम्मेलन में 10 भारतीय भाषाओं के 20 कवियों, कवित्रियों ने काव्य पाठ किया। जिनमें से कुछ छवियाँ बतौर बानगी प्रस्तुत हैं।
मंचासीन विशिष्ट कवि मंडल

 काव्यपाठ करते हुए मैथली के कवि अशोक झा

 काव्य पाठ की मुद्रा में कवि रवि प्रताप सिंह (हिन्दी)
 कवि दिनेश वडेरा (गुजराती)
कवि बीरभद्र कारकुधोली (नेपाली)
 कवि कुशेश्वर (हिन्दी)
 शायरा ज़रीना ज़रीन (उर्दू)
 कवित्री रजनी (असमिया)
 शायर शाहिद हुसैन शाहिद (उर्दू)
 कवि रमेश कुमार शर्मा (राजस्थानी)
 शायर सेराज खान बातिश (उर्दू)
 कवित्री प्रभामयी सामंथा (उड़िया)
 शायर मुस्ताक़ अन्जुम (उर्दू)
 कवि लखवीर सिंह निर्दोष (पंजाबी)
 कवि जीवन सिंह (हिन्दी)
 सत्र संचालक कवि प्रेम कपूर
कवि शैलन्द्र (हिन्दी)
 सभागार का दृश्य

प्रस्तुति-(शब्दाक्षर अध्यक्ष)~ रवि प्रताप सिंह

Sunday, 6 January 2013

        -:काव्य - समागम:-

    दि.30.12.2012(रविवार) को भारतीय वाँड्.मय पीठ का काव्य समारोह ग्रामर स्कूल; निकट रविन्द्र सरोवर,(न्यू अलीपुर) कोलकाता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रो. श्याम लाल उपाध्याय ने की तथा संचालन शिव शंकर सिंह ने किया। समारोह में इक्कीस रचनाकरों ने काव्य पाठ किया। प्रस्तुत है संदर्भित कार्यक्रम की चंद छवियाँ। 



-:कविमण्डली द्वारा सम्मानित किये गये संस्था के अध्यक्ष:-


 -:संचालन करने हेतु खड़े कवि शिव शंकर सिंह:-


-:चश्मा पहने कवि जीवन सिंह, सागर एवं मध्य में शायरा शईदा अमान:-

 -:कविगण:-


 -:कवियों एवं कवित्रियों से भरा सभा कक्ष:-


 -:काव्य पाठ करते कवि आलोक:-


-:ग़ज़ल पढ़्ती हुईं शायरा शाईदा आमान:- 


 -:कविता पाठ करती हुईं कवित्री ऊषा शॉ:-


-:काव्य पाठ करते हुए कवि प्रदीप कुमार धानुक:- 


-:गीत सुनाते हुए गीतकार जीवन सिंह:-

 -:काव्य पाठ की विभिन्न मुद्राओं में शब्दाक्षर अध्यक्ष, कवि एवं ग़ज़लकार रवि प्रताप सिंह:-

 -:यथोक्त
-:यथोक्त:-

प्रस्तुति~ शब्दाक्षर अध्यक्ष :- रवि प्रताप सिंह


Tuesday, 18 December 2012

स्नातक-सम्मान एवं परिसंवाद सम्पन्न

                 बांग्ला अकादमी के जीवनानंद सभागार में शानिवार 15 दिसम्बर 2012 की शाम एक राष्ट्रीय परिसंवाद सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन के स्वामी ईशात्यानंद, कलकत्ता विश्व विद्यालय की हिन्दी प्रोफेसर डॉ. राजश्री शुक्ला एवं चार्बाक दर्शन के विद्वान स्वामी अक्षय चैतन्य ने युवा स्नातकों को भारत के वादों, सम्प्रदायों एवं विचारधाराओं से परिचित कराते हुए उनके विचारों को भारतीयता की ओर मोड़ने की कोशिश की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में 'शब्दाक्षर' अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह को भी सदीनामा संपादक जितेन्द्र जितांशु ने आमंत्रित किया। इसके बाद सम्मान समारोह में कलकत्ता विश्व विद्यालय के स्नातक छात्रों को सदीनामा उन्नयन सम्मान दिये गये। समारोह की शुरुआत डॉ. कमलेश जैन के वक्तव्य से हुई। संस्कृत के लिए उदय शंकर खाटुआ, अनिरुद्ध कर, पियाली साधुखान, सौम्यजीत सेन, मैमिता सरकार, अर्पिता चटर्जी, बांग्ला श्रीपर्णा राय, अदिति बनर्जी, मल्लिका मंडल, सौमिक चक्रवर्ती, राजकुमार मिगिर, सुगीपर्न राय, अंग्रेजी- सौमरिता गांगुली, सिद्धार्थ दे, उर्द में 2011 के लिए सवा आलम(प्र.), फलकनाज(द्वि.), मो. अल्तमश खालीय(तृ.), 2012 सीरत परवीन(प्र.), तलीम परवीन, आफरीन खातून(तृ.) हिन्दी में प्रथम(2011) प्रीतम साव, द्वितीय प्रीति कुमारी सिंह, तृतीय अनिल कुम्हार तथा 2012 के लिए रुपेश कुमार साव, पूजा पाठक, चुम्की दे को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिये गये। संचालन सदीनामा के संपादक जितेन्द्र जितांशु एवं धन्यवाद प्रभाकर चतुर्वेदी ने रखा।

कार्यक्रम की छवियाँ

 मंच संचालन करते जितेन्द्र जितांशु
 सभागार का दृष्य
 वक्तव्य रखती हुईं शिक्षिका कमलेश जैन
 मंचासीन वक्ता
 कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यिक संस्था 'शब्दाक्षर' के अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह

 शिक्षाविद् डॉ. राजश्री शुक्ला वक्तव्य रखती हुईं
यथोक्त

श्रवण मुद्रा में तल्लीन छात्र-छात्राएं

निम्न छवियों में पुरस्कार वितरण करते हुए स्वामी ईशात्मानन्द



 ------------------------------------------------------------------------------------------------------------

निम्न छवियों में पुरस्कार वितरण करते हुए स्वामी अक्षय चैतन्य


 ------------------------------------------------------------------------------------------------------------
 हर्षित मुद्रा में पुरस्कृत मेधावी छात्रा मल्लिका

------------------------------------------------------------------------------------------------------------

कलकता विश्वविद्यालय की विदुषी प्रो. डॉ राजश्री शुक्ला द्वारा पुरस्कार वितरण 






------------------------------------------------------------------------------------------------------------

 और छात्र उद्गार के साथ कार्यक्रम का समापन

प्रस्तुतिकरण-'शब्दाक्षर' अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह